रुडकी, मार्च 27 -- कस्बा स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष किरण चौधरी तथा कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि किरण चौधरी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से जहां एक ओर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है। उनके ज्ञान में भी वृद्धि होती है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.