चाईबासा, अक्टूबर 7 -- चाईबासा, संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली ने डांडिया नाइट का आयोजन किया। जायंट्स प्रार्थना एवं दुर्गा मां की आरती के साथ क्रार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। रंगीन रोशनी, संगीत और पारंपरिक माहौल में महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वीना मुंधड़ा थीं, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और महिला सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। जायंट्स सहेली ग्रुप की अध्यक्षा मंजरी पसारी ने बच्चों व महिलाओं के लिए डांडिया रैम्प वॉक प्रतियोगिता आयोजित की। रोटेरियन डॉक्टर वीना मुंधड़ा व रोटेरियन हीना ठक्कर ने जज की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाया। सीनियर ग्रुप में म...