सहारनपुर, जुलाई 19 -- सहारनपुर। कैराना सांसद इकरा हसन के साथ सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती और सपा प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. राहुल भारती ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार अफसरों के जरिए जनप्रतिनिधियों को अपमानित कर रही है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने ऐलान किया कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं, इसरार चौधरी ने कहा कि सांसद का अपमान जनता और लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा बेटियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी अफसर पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करेगी। दोनों ...