रामगढ़, फरवरी 8 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर रामगढ़ जिला में पहली बार एक साथ 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह सिदो कान्हो मैदान में रविवार को हुआ। इसकी बानगी हजारीबाग लोकसभा सहित आसपास क्षेत्र से आए हजारों की संख्या में लोग बने। इसकी शुरुआत छावनी परिषद रामगढ़ स्थित फुटबॉल मैदान से हुआ। जहां से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में 101 दुल्हों का बारात गाजे-बाजे के साथ निकला। जिसका स्वागत जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने किया। गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए बारात निकाली गई। इसमें राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई गणमान्य हस्तियां उनके शादी में शामिल होकर उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी मृदुल एवं झारखंड के प्रसिद्ध लोकगायक सजनी...