हजारीबाग, जून 26 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। विधायक रोशनलाल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी और बड़कागांव में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में आए दिन आपराधिक मामले हो रहे हैं। जिससे हमारे ग्रामीण जनता भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि इस तरह के आपराधिक गतिविधियों पर जल्द से जल्द अंकुश लगाए। इससे बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के ग्रामीण जनता चैन से रह सके। पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह , सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.