गया, फरवरी 16 -- सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार की सुबह विष्णुपद मंदिर पहुंचे। पितरों की मोक्ष की कामना लिए पिंडदान किया। विष्णुपद मंदिर परिसर में बैठकर एक दिनी पिंडदान का विधान किया। पिंडदान के साथ विष्णुचरण के दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद सोमवार की सुबह सड़क मार्ग से विष्णुपद आए। विष्णुपद मंदिर परिसर के गजाधर वेदी के पास पत्नी माया शंकर के साथ एक भवन में बैठकर पिंडदान किया। एक दिनी पिंडदान के तहत पिंडदान के बाद फल्गु में पिंड अर्पित किए। विष्णुचरण पर पिंड चढ़ाए। अक्षयवट के विधानसभा से गयाश्राद्ध संपन्न किया। सांसद के साथ पुत्र भी रही। तीर्थ पुरोहित गयापाल मणिलाल बारिक ने बताया कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पत्नी के साथ अपने पितरों संग...