गिरडीह, जनवरी 14 -- गावां, प्रतिनिधि। भाकपा माले के द्वारा बिश्नीटीकर के मैदान में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव, राज्य कमेटी सदस्य रामेश्वर चौधरी, विनय संथालिया एवं नागेश्वर यादव आदि मौजूद थे। मिलन समारोह में महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान राजधनवार, गावां व तिसरी के कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपने क्षेत्र में शहादत दिवस की तैयारी को ले चल रहे तैयारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। तय किया गया कि धनवार विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शहादत दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजकुमार यादव ने कहा कि 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासि...