प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडा वितरित किया। उन्होंने कहा कि 13 एवं 14 अगस्त को कार्यकर्ता अपने बूथों पर जाकर तिरंगा झंडा वितरित करें और हर घर पर लगवाएं। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रत्येक बूथों पर 100 तिरंगा लगाने का लक्ष्य दिया गया है। महानगर के कुल 1216 बूथों पर 1,21,600 झंडे लगाए जाएंगे। इसके अलावा महापौर को 70 हजार, सांसद-विधायकों को 50 हजार, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों को 5000 तिरंगा लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.