घाटशिला, सितम्बर 13 -- चाकुलिया, संवाददाता। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को केरूकोचा में शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र स्थित कोकपाड़ा के पास स्थित टोल प्लाजा के पास पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड टाइगर चंपाई सोरेन का भाजपा के समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद यहां से बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली एनएच 18 से होते हुए पहले धोड़शोल पहुंची और यहां पर स्थापित शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से रैली शहीद के गांव के पास पहुंची। सांसद और चंपाई सोरेन ने स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किया। यहां से यह रैली केरूकोचा पहुंची। यहां पर चंपाई सोरेन ने शहीद साबुआ हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि...