जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर।टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती निवासी विजय कुमार रिकी की टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उसी अस्पताल में भर्ती थे। मृत्यु के बाद अस्पताल ने उनके इलाज का बकाया बिल तकरीबन 3 लाख रुपये बताया। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनके परिवार ने इतनी बड़ी राशि चुकाने में असमर्थता जताई। परिवार के लोगों ने स्थानीय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल से मुलाकात कर मदद मांगी। गिल ने सांसद विद्युत महतो से मिलकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। त्योहार के समय में भी संसद विद्युत महतो ने तुरंत पत्र बनाकर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल भिजवा दिया। परिणामस्वरूप उस परिवार को मदद मिली और शव को मुक्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.