जमशेदपुर, मई 19 -- भारतीय जनता पार्टी के सांसद विद्युतवरण महतो को संसदीय लोकतंत्र में उनके उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा के बाद सांसद महतो ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जमशेदपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं इसे जमशेदपुर की जनता की जीत मानता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। विद्युतवरण महतो ने संसद में शिक्षा, रोजगार, कृषि, माइंस, रेल, एयरपोर्ट, सिंचाई, सड़क, हाईवे और स्वर्णरेखा परियोजना जैसे विषयों पर लगातार आवाज उठाई है। इससे पूर्व 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी वे संसद रत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.