पूर्णिया, मार्च 26 -- धमदाहा। धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर दियारा निर्भय नारायण चांद का 91 वर्ष की आयु में पटना में निधन हो गया है। पिछले कुछ कुछ दिनों से फतुहा में पदस्थापित अपने छोटे पुत्र डीएसपी निखिल चंद के पास थे। जब रविवार के शाम 6:00 बजे के करीब उनका निधन हो गया है। बाद में उनके पार्थिव शरीर को बिशनपुर दियारा गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के लिए महादेवपुर घाट ले जाया गया जहां उनके बड़े पुत्र निहार चंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह दियारा गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.