रुडकी, जनवरी 3 -- धनौरी। शनिवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा नेता अमित सैनी की शोक सभा में धनौरी उनके आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी। धनौरी में एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई थी। परिवार को संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीण के साथ साथ पार्टी के नेताओं का भी उनके आवास पर आना जाना लगा है। इसी कड़ी में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत धनौरी उनके आवास पहुंचे और सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...