मोतिहारी, अप्रैल 17 -- मोतिहारी। सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने चरखा पार्क में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। चरखा पार्क परिसर में स्थित लोक दर्शन प्रेरणा भवन में श्री सिंह ने दर्जन भर से अधिक स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ की कार्यकारिणी के किशोर पाण्डेय, शशि कुमार सिंह, राजकिशोर शर्मा, गणेश प्रसाद सिंह, पंकज कुमार शर्मा, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह, डॉ० रंभा पाण्डेय, विनोद कुमार यादव, विश्वनाथ प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, आनंद कुमार, अमित निधि, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजेश अस्थाना, किशोर साह एवं संजय सत्यार्थी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का सम्मान वास्तव में...