गोरखपुर, दिसम्बर 28 -- गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने सांसद खेल प्रतियोगिता का रविवार सुबह 11बजे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, जूडो एवं कुश्ती जैसी प्रमुख खेल विधाओं में मुकाबले कराए जा रहे हैं। वॉलीबॉल में लीग एवं नॉकआउट आधार पर मैच खेले जा रहे हैं, जबकि एथलेटिक्स में दौड़, कूद एवं थ्रो की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई हैं। जूडो और कुश्ती में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिताएं सुचारु रूप से चल रही हैं और सभी खेलों के परिणाम शाम 5:00 बजे तक घोषित किए ज...