लोहरदगा, फरवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली से रांची पहुंचने पर गुरूवार को राज्यसभा सांसद और झामुमो की वरिष्ठ नेता महुआ माजी से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। उनके और उनके परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।। सांसद के साथ पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, राजेश रूद्रा ने भी महुआ माजी का कुशल क्षेम जाना। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज से लौटने के क्रम में लातेहार जिला के पास सड़क दुर्घटना में महुआ माजी और उनके परिजन घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.