हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि । सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था सुधार कर दी गई है पिछले शुक्रवार को सांसद मनीष जायसवाल ने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अधीक्षक ने सांसद मनीष जायसवाल को बिंदुवार जवाब दिया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने बताया है कि रविवार को क्लीनिकल पैथोलॉजी में जांच सुचारू करने का निर्देश दे दिया गया है। बेडशीट, कम्बल, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर सहित अन्य मरीजों के जरूरत के समान में कोई राशि या सामान सिक्योरिटी के रूप में जमा नहीं लेने का निर्देश दे दिया गया है। लेबर रूम सहित अन्य वार्डों में कैथेटर लगाने या ड्रेसिंग करने सहित अन्य जरूरी इलाज सेवा में किसी प्रकार की मनमानी नहीं करने का निर्देश कर्मियों से दिया गया है। साथ ही इन मामलों में दोषी पाए जाने पर कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.