बोकारो, नवम्बर 13 -- नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यायल बरई में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के मद से विद्यालय प्रांगण में पेबर ब्लॉक बिछाया जायेगा। मंगलवार को इस कार्य का शिलान्यास युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, मुखिया विजय कुमार रवि आदि ने संयुक्त रूप से किया। टिकैत ने कहा कि ग्रामीणों ने सांसद से यह मांग की थी। आजसू नेता अजय मंडल, भाजपा नेता कुंदन कुमार, प्रधानाचार्य गोस्वामी, कैलाश मंडल, जितेंद्र कुमार महतो, चिंतामन साव, उपमुखिया जागेश्वर महतो, रामप्रवेश महतो, वार्ड सदस्य संतोष अग्रवाल, जयलाल महतो, पिंटू रविदास, परी देवी, सुनीता देवी, पूजा कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.