अल्मोड़ा, जून 6 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट का रानीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ताड़ीखेत ग्वेल देवता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सांसद बिनसर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां चल रहे रुद्राभिषेक और शिव महापुराण कार्यक्रम में शिरकत की। सांसद ने महंत गोवर्धन गिरी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बिनसर भगवान से देश की समृद्धि की कामना की। देर शाम अजय भट्ट यहां झूलादेवी मंदिर और राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मौनी महाराज से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात में उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। शाम को वह रामनगर के लिए प्रस्थान कर गए। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री विनोद भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत, पूर्व जिला महामंत्री प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.