कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को अफसरों के साथ सचान चौराहे से शास्त्री चौक तक जानलेवा गड्ढों में तब्दील सड़क का निरीक्षण किया। अफसरों से कहा कि जानलेवा बनी सड़क को तत्काल बनाने का काम शुरू करें। इसके अलावा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें। जल निगम के अधिशाषी अभियंता प्रवीण यादव, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अनिल मिश्र से कहा कि इस सड़क को पहले ही बनवाना शुरू करा देते। इस पर रोजाना दो लाख वाहनों का लोड रहता है। जिम्मेदार अफसरों से कहा कि यह सड़क बानगी भर है। शहर की अन्य ऐसी सड़कों की दुर्दशा स्वीकार न होगी। जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, बिट्टू...