पलामू, अगस्त 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में झारखंड राज्य समेत विशेषकर पलामू संसदीय क्षेत्र पलामू और गढ़वा में अत्यधिक वर्षा होने के कारण अतिवृष्टि से हुई क्षति से संबंधित मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विगत दिनों झारखंड राज्य में अत्यधिक वर्षा के कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में वर्षा का पानी घुस गया है। मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं,लोग बेघर हो गए हैं। सड़कों पर टेंट लगाकर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। साल भर में होने वाली वर्षा दो महीनों में हो गई है। पलामू एवं गढ़वा जैसे जिले जो रेड शेडो में पड़ते हैं। जहां अक्सर सुखाड़ जैसी स्थिति स्थिति बनी रहती है। इन जिलों में अत्यधिक वर्षा होने के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है, गंदी नालियों का पानी भी उनके घरों में घुस गया है, अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.