श्रीनगर, मार्च 13 -- भाजपा मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गुरुवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिरकत की। अदिति स्मृति न्यास में पहुंचे मंत्री, सांसद संग कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों के गीतों ने होली मिलन समारोह का समा बांध दिया। समारोह में फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नौणी गांव त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों की टीम ने होली के गीत गाये। होल्यारों द्वारा गाये गए पारंपरिक होली गीतों पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत संग कार्यकर्ता झूम उठे। दूसरी ओर ऋषिकेश से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर पांडाल में मौजूद लोगों को खूब झुमाया। कैबिनेट मंत्री डा रावत ने होली की बधाई देते हुए कह...