रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बिजली समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल बुधवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिले। इस दौरान विस्तार पूर्वक जिला की बिजली संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर, क्षतिग्रस्त बिजली पोलों की मरम्मत, पुरानी बिजली लाइनों के सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को जल्द ठीक करने की बात कही। मौके पर सूरज कुमार, सचिन करमाली, रामेश्वर ठाकुर, विनीत यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.