हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 7 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शनिवार को पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया। 31 वर्ष पुराने एक आपराधिक मामले में पटना पुलिस ने उन्हें शुक्रवार देर रात शहर के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार दोपहर बाद पटना सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उन्हें पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। सांसद के वकील ने उनकी जमानत अर्जी दायर कर कोर्ट से जमानत का अनुरोध किया। पुलिस अभियोजन की ओर से इसका विरोध किया गया और कहा गया कि न्यायिक हिरासत के बाद जमानत पर बहस होगी। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार मालवीय ने सांसद को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.