पटना, फरवरी 7 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें फिलहाल पीएमसीएच अस्पताल में रखा जाएगा। अब सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। पटना पुलिस ने उन्हें शनिवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया था। उन्हें शुक्रवार आधी रात को पटना स्थित आवास से 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया था। फिर सुबह पीएमसीएच में पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराई। वहां से एंबुलेंस से उन्हें पटना सिविल कोर्ट ले जाया गया था। पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान आधी रात को उनके समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोका था। उस समय गहमागहमी हुई थी। इस मामले में अलग से केस द...