नई दिल्ली, फरवरी 21 -- पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी और शहर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी कुमारी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग महाकुंभ में स्नान करके वापस पूर्णिया लौट रहे थे। घटना गुरूवार रात यूपी के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर खड़ी ट्राली में डॉक्टर की कार के टकराने बताई जा रही है। देर रात परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों के साथ मृतक डाक्टर के पति मुकेश कुमार यादव गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गए हैं। मृतकों की पहचान मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक निवासी डॉक्टर की बुआ सास गायत्री देवी (55), अररिया के पलासी निवासी मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव दीपक झा (30) एवं शहर के नेवालाल चौक निवासी मो बल्लु (35) के रूप में हुई है। जबकि खुश्कीबाग निवासी डाक्टर के क्लिनिक का कंपाउंडर विपिन साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.