खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध तथा रेप के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को युवा शक्ति खगड़िया के तत्वावधान में शहर में मौन जुलूस निकाला गया। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण प्रतिरोध बताया। मौन जुलूस की शुरुआत शहर के बलुवाही ठाकुरबाड़ी परिसर से की गई। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शक्ति के कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी, जो प्रतीकात्मक रूप से यह दर्शा रही थी कि न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के हाथों में सरकार विरोधी नारों एवं न्याय की मांग से संबंधित तख्तियां थीं। जुलूस बलुवाही ठाकुरबाड़ी से निकलकर महात्मा गांधी मार...