गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, संवाददाता । सांसद सुखदेव भगत ने गुरूवार को जिले में संचालित उद्यान विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया। सांसद योजना के तहत सब्जियों की तकनीकी खेती के प्रत्यक्षण कार्यक्रम में 100 किसानों के बीच उन्नत बीज का वितरण किया गया। किसानों को कद्दू,कोहड़ा, खीरा, टमाटर, बैंगन और भिंडी समेत विभिन्न सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए गए। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 10 किसानों को सोलर क्रॉप ड्रायर के लिए कुल 14 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की गई। इससे किसानों को कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भगत ने कहा कि समूह आधारित खेती, प्रशिक्षण और बेहतर मार्केटिंग के...