पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के फुलवारिया गांव वार्ड संख्या-02 निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार की निर्मम हत्या की सूचना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना पर सांसद पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने राहुल कुमार के पिता योगेन्द्र मंडल और अन्य परिजनों से मिलकर अपनी ओर से बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह सहायता भले ही परिवार के अपूरणीय नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहना उनका नैतिक दायित्व है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार की दोनों पुत्रियों के विवाह के समय भी हरसंभव स...