बांदा, दिसम्बर 4 -- बांदा। संवाददाता बांदा-चित्रकूट लोकसभा सांसद कृष्णा देवी पटेल ने किसानों की समस्याओं और धान खरीद का मुद्दा लोकसभा में उठाया है। बुधवार को उन्होंने लोकसभा में कहा कि अनियमित अतिवृष्टि से धान की फसलों की क्षति हुई है, इससे उपज प्रभावित हुई है। धान की फसलों में 40 से 60 फीसदी तक फसलें प्रभावित हुई हैं। अब किसानों को खरीद केंद्रों पर बिक्री पर समस्याएं आ रही हैं। किसानों के लिए धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और खरीद में कटौती न हो। प्रभावित किसानों को ब्याज मुक्त ऋण सुविधाएं दी जाएं। धान की फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाए। फसल बीमा के तहत उनको क्लेम का भुगतान कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.