बोकारो, दिसम्बर 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। लोकसभा में सोमवार को नियम 377 के तहत झारखंड के विद्यार्थियों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति समस्या को सदन में मजबूती से उठाने के लिए गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने हार्दिक धन्यवाद दिया है। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि आपकी इस सार्थक पहल से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कहा कि आजसू पार्टी लगातार सड़क से सदन तक जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और हर मुद्दे पर झारखंड के हक़ व अधिकार की लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...