सासाराम, अक्टूबर 11 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास नगर पंचायत सभागार में शनिवार को भाजपा प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ चेनारी विधानसभा प्रभारी सह चतरा झारखंड के सांसद कालीचरण सिंह ने मंडलस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता की बात सुनी। अंत में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि एक बार पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनानी है। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाए। आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए काम करें। मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक बहादुर,नगर मंडल अध्यक्ष दीपक कश्यप,जिला महामंत्री किसान मोर्चा विशाल देव, शशिभूषण प्रसाद, प्रिंस कुमार,रामनाथ सिंह,संतोष कुमार भोला,शुकुल सिंह,सरजू मेहता,सुनील कुमार, लव सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.