रामपुर, मार्च 29 -- सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने संसद में एक बार फिर एम्स का मुद्दा उठाते कहा सरकार जल्द ही रामपुर में एम्स अस्पताल को पास कर धनराशि उपलब्ध कराए। सांसद ने संसद में जिले में एक एम्स अस्पताल बनाए जाने की मांग करते हुए स्पीकर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि हमार जिला बहुत पिछड़े जिलों में आता है। जिले के साथ साथ उसके आसपास के जिलों में अभी तक आजादी के बाद से कोई एम्स अस्पताल की स्थापना नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आपके सामने इस सम्बंध में गुजारिश की थी और आज भी जनता की तरफ से गुजारिश करता हूं कि दिल्ली के एम्स में रामपुर व उसके आस पास के जिले जैसे बरेली, सम्भल, मुरादाबाद, रूद्रपुर (उधमसिंहनगर) के मरीज ज्यादातर रहते हैं। कहा कि गरीब लोगों से बीमारियों पर प्राईवेट अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.