हजारीबाग, जुलाई 23 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से विष्णुगढ़ प्लस टू उवि में कई खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई। सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार बरनवाल ने विद्यालय प्राचार्य फनीश्वर नाथ महतो को खेल सामग्री सौंपी। खेल सामग्री में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वालीवॉल समेत कई तरह के खेलों की पूरी कीट शामिल है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सांसद ने संसदीय क्षेत्र में जनता से जुड़कर हरेक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गरीब परिवार की कन्याओं के लिए कन्यादान योजना, वधू के लिए लहंगा, सांसद तीर्थ दर्शन समेत सामाजिक उत्थान के लिए निजी खर्च पर कई योजनाएं चला रहे हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष केबी मंडल, अशोक मंडल, सुरेश राम, जयनाथ साव, अनुभव भारती समेत कई लोग शामिल थे।

हिंदी हि...