लोहरदगा, जनवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। दुमका में सड़क हादसे का शिकार हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर हेमंत भगत के पैतृक गांव लोहरदगा भंडरा प्रखंड के पोड़हा तरिगन टोली पहुंच कर शनिवार को सांसद सुखदेव भगत ने दिवंगत पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हेमंत भगत काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर कहा कि हेमंत भगत का आकस्मिक चले जाना बहुत ही दुखदायी है। पूरा कांग्रेस पार्टी हमेशा शोकाकुल परिवार के साथ है। जो भी सरकारी सुविधा होगी, यथासंभव दिलवाने का प्रयास करेंगे। उनके अंतिम संस्कार में सांसद सुखदेव भगत, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, फुलदेव उरांव, राधेश्याम साहू, संजय उरांव, तपेश्वर लोहरा, दिनेश उरांव, राजेश साहू, सुमित उरांव, राजू उरांव, बुद्धेश्वर भगत, सोहराय भगत, करमचंद भगत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.