मधुबनी, मार्च 13 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। पिरही पंचायत अंतर्गत खड़कबनी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूरब में लंबे समय से फर्जी छात्रों के एडमिशन से भ्रष्टाचार व्याप्त है। भ्रष्टाचार रोकने को लेकर झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार मेहता से शिकायत पाकर डीएम को पत्र भेजी है। सांसद ने यह भी कहा है कि उनके स्तर से जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी उस सबसे भी अवगत कराने का काम करेंगे। वहीं स्कूल के अध्यक्ष का आरोप है कि हेडमास्टर रोज 1000 से 1200 फर्जी बच्चों के उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज कर रहे। बगैर अध्यक्ष सचिव के हस्ताक्षर के राशि निकासी करते आ रहे। जबकि स्कूल की हाल ऐसी है कि पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है। परिसर गंदगी में तब्दील है। हेडमास्टर अनिल राम का यह कहना है कि उनके स्तर से स्कूल के पोषक क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.