बहराइच, सितम्बर 26 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। बहराइच के सांसद डा. आनन्द गोंड ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने ने स्वदेशी अपनाने और जीएसटी के घटे दर को लेकर कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया । सांसद ने कस्बे में दुकानों पर घूम घूमकर व्यापारियों को और ग्राहकों को जीएसटी की नई दरों के बारे में जानकारी दी। सांसद ने कहा कि सरकार ने बचत उत्सव का तोहफा दिया है। इसके लिए हम सब मोदी सरकार को धन्यवाद देते हैं। विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाने का आग्रह भी लोगों से किया गया है। दुकानदारों ने कहा कि नये जीएसटी दर लागू होने से ग्राहकों को काफी फायदा होगा, साथ ही लोगों की क्रय शक्ति भी बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.