रामपुर, फरवरी 5 -- सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि मोदी सरकार ने देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है।सांसद ने घनश्याम सिंह लोधी ने अपने आवास पर प्रेसवर्ता में कहा कि पिछले दस वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना भी पूरा होने जा रहा हैं। कहा कि अंतिम बजट विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य के अनुरूप, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी ज्ञान को शामिल करता है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के निरंतर और दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खर्च का बजट बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि से आधारभूत संरचन...