बोकारो, दिसम्बर 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने शनिवार को पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया। इसके पूर्व सांसद के पेटरवार आगमन पर आजसू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सांसद की ओर से आयोजित जनता दरबार में गोमिया विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से आये ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सांसद ने कई समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करके ऑन स्पॉट समाधान किया। इस मौके पर मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार सिन्हा, ब्रजेश मिश्रा, शंकर सहाय, रितेश सिन्हा, संटू राम सिंह, पिंटू महतो, चंदन सिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.