रांची, नवम्बर 15 -- खूंटी, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा उलीहातू पहुंचे। उन्होंने बिरसा ओड़ा में श्रद्धासुमन अर्पित कर महान जननायक को नमन किया। उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने के बाद जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में सांसद कालीचरण मुंडा एवं अन्य कोंग्रेसी कार्यकर्ता भगवान बिरसा मुंडा के ननिहाल चलकद पहुंचे। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियां चिंताजनक हैं और आज भी इस राष्ट्र को एक और बिरसा मुंडा एवं उलगुलान की आवश्यकता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण मुंडा से भगवान बिरसा मुंडा की एक नई प्रतिमा बनवाने की मांग ...