रांची, फरवरी 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने रविवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गिरिडीह में स्पेशल इकोनोमिक जोन की स्थापना करने का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री को उन्होंने बताया कि स्पेशल इकोनोमिक जोन की स्थापना से झारखंड की आर्थिक वृद्धि को जहां बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के अपार अवसर भी मिलेंगे। गिरिडीह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। साथ ही वहां लोहा उद्योग, रेशम उद्योग, प्लास्टिक उद्योग, माइका उद्योग व ग्लास उद्योग से संबंधित अपार संभावनाएं हैं। इसके मजबूत औद्योगिक आधार व बढ़ते बुनियादी ढांचे को स्पेशल इकोनोमिक जोन होने से अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा। गिरिडीह में लोहा उद्योग से ही 5000 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होता...