मुंगेर, फरवरी 10 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चौरगांव पंचायत अंतर्गत माछीडीह गांव के दलित टोला में स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सांसद निधि से चयनित सड़क निर्माण कार्य अबतक शुरु नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पायी है। इस संबंध में लोजपा (आर) दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मैनेजर पासवान ने बताया कि सांसद अरुण भारती की सांसद निधि से माछीडीह गांव में दिनकर पासवान के घर से विषहरी स्थान होते हुए बंटी पासवान के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। प्रखंड लोजपा (आर) अध्यक्ष उदय पासवान ने कहा कि माछीडीह गांव की चयनित योजना के लिए ग्राम पंचायत की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण कार्य आरंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.