संभल, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक सांसद को विकास कार्यों के लिए हर साल 5 करोड़ रुपये की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि दी जाती है, लेकिन जिले में सांसद निधि के खर्च और प्रस्तावों की स्थिति पर नजर डालें तो कई सांसदों की निधि का उपयोग अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। विशेष रूप से संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क की निधि खर्च को लेकर आंकड़े चर्चा में हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार सांसद बर्क ने दो वर्षों में केवल 1.69 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं संभल हिंसा के चलते वित्तीय वर्ष 2024-25 में सांसद निधि से कोई धनराशि खर्च नहीं हो सकी। संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के लोकसभा क्षेत्र में मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी व बिलारी तथा संभल जनपद की संभल, असमोली और चंदौसी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यानी सांसद के पास कुल 5 विधानसभा क्षेत्र हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.