चतरा, अक्टूबर 7 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह सिमरिया प्रखंड के ग्राम मुरबे में चुनाव जीतने के बाद पहली बार सोमवार को पहुंचे। उनके साथ सिमरिया अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर गांव के प्रमुख व्यक्ति राम अवतार सिंह ने सांसद को पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद ने वहां उपस्थित लोगों का हाल चाल पूछा और गांव की प्रमुख समस्याओं से रुबरु हुए। सांसद ने लोगों से कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनके दरवाजे चौबीस घंटे खुले रहेंगे।श्री सिंह ने कहा कि वे सांसद नहीं, सेवक बन कर लोगों की परेशानियों का हल करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित बीजू सिंह राजदीप सिंह मनोज सिंह भोला सिंह सुरेश सिंह चं...