धनबाद, सितम्बर 14 -- बरोरा, प्रतिनिधि। पितृपक्ष की अष्टमी तिथि के अवसर पर रविवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने बड़े भाई रामप्रसाद महतो, लक्ष्मण महतो, भरत महतो के साथ अपने पैतृक गांव चिटाही धाम के खोदो नदी में रविवार को स्नान-ध्यान कर विधिपूर्वक पितृ तर्पण व पूजन किया। पांचों भाइयों ने एक साथ पारंपरिक वैदिक विधि-विधान के साथ अपने पुरोहित आचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पितरों को जल अर्पित किया और उनके पुण्य आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। पूजन उपरांत ब्राह्मण भोजन कराकर पितरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.