धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, प्रतिनिधि किरण महतो के हाइवा व टीपर लूट के मुकदमे की सुनवाई शनिवार को अदालत में हुई। इस दौरान सांसद ढुलू महतो हाजिर नहीं थे। धनबाद के एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश डीके अवस्थी की अदालत में अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने मामले के सूचक किरण महतो, सुभाष महतो तथा सूरज कुमार महतो को बतौर गवाह पेश किया। तीनों ने कोर्ट को दिए बयान में घटना का पूरी तरह से समर्थन नहीं किया। अभियोजन पक्ष के आग्रह पर अदालत ने तीनों गवाहों को पक्ष द्रोही घोषित कर दिया है। सूचक किरण महतो ने अदालत को बताया कि केस उसने किया है, परंतु आवेदन किसने लिखा, यह उसे याद नहीं है। किरण महतो की शिकायत पर 15 फरवरी 2020 को केदार यादव, रियाज अंसारी, सोनू शर्मा, राजू शर्मा, बॉबी खान और अमजद खान के विरुद्ध लूट, मारपीट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.