धनबाद, दिसम्बर 24 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा पोलो ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। मौके पर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खेलो इंडिया-फिट इंडिया के माध्यम से युवाओं को संगठित कर एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर से प्रारंभ इस खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सम्मान देने का प्रयास किया गया है, इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। सांसद ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल, फिटनेस और अनुशासन की भावना विकसित होगी। कार्यक्रम खेलो इंडिया-फिट इंडिया एवं युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, मैराथन स...