छपरा, दिसम्बर 24 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जलालपुर हाईस्कूल के खेल मैदान में बुधवार को बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने फिट इंडिया के तहत सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ दीप जला कर किया। दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग के लिए एक हजार मीटर, बालक वर्ग के लिए डेढ़ हजार मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। एक हजार मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सानिया परवीन ने प्रथम, दीपमाला कुमारी द्वितीय तथा नंदनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही 15 सौ मीटर दौड़ में सोनु कुमार सिह प्रथम, शशि कुमार यादव द्वितीय तथा रीतेश कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा चार सौ मीटर, सौ मीटर तथा वाली बॉल खेल का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर से महेंद्र मिश्र तक सद्भावना दौड़ स्कूल परिसर से महेंद्र मिश्र तक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सांसद सीग्रीवाल के अला...