गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित विद्या बाल भवन में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल अब बेहद जरूरी हो गया है। इससे फिटनेस और खेल की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। इसलिए खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सांसद खेल महोत्सव भी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कराए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य डा. हरिदत्त शर्मा ने बताया कि स्कूल में बास्केट बाल और कबड्डी का आयोजन किया गया। बास्केटबाल में फाइनल मैच विद्या बाल भवन और एके चिल्ड्रन स्कूल एकेडमी राजनगर के बीच हुआ। कबड्डी में नेशनल पब्लिक स्कूल और विद्या बाल भवन की टीम आमने-सामने रहीं। दोनों ही खेल में विद्या बाल भवन चैंपियन बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.