बोकारो, दिसम्बर 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के मैदान में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों की ओर से किया गया। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमी फाइनल मैच खेला गया। यहां आयोजित प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में पेटरवार की टीम ने अरजुवा को 3-0 गोल से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। यहां खेले गए फस्ट सेमी फाइनल मैच में पेटरवार ने दारिद को 4-2 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, मुमताज अंसारी व संटू राम सिंह ने दूसरे दिन के खेल का उद्दघाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.